Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : लगातार अनुपस्थित रहने पर सहकारी समिति कर्मचारी की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त, आदेश जारी

CG News
X

CG News : बेमेतरा। धान खरीदी सीजन 2025–26 को सुचारू रूप से संचालित करने प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में सेवा सहकारी समिति मर्यादित कन्तेली से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां सहायक लिपिक लल्लूराम वर्मा की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

CG News : समिति के आदेश के अनुसार, लल्लूराम वर्मा 3 नवंबर से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी होने के बावजूद वह बार-बार दिए गए निर्देशों और चेतावनियों के बाद भी कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं हुए। इसके अलावा, ESMA एक्ट के तहत कार्यालय में अनिवार्य उपस्थिति के आदेश का उन्होंने उल्लंघन किया। कारण-बताओ नोटिस जारी होने के बावजूद वर्मा का जवाब भी असंतोषजनक पाया गया।

CG News : प्रशासन का मानना है कि उनकी लापरवाही से धान उपार्जन, खाद–बीज वितरण और किसानों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिसके चलते यह कठोर निर्णय लिया गया। धान खरीदी व्यवस्था को व्यवस्थित और निर्बाध रखने के लिए जिले में अब सख्त निगरानी शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019