Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का निधन, छत्तीसगढ़ पुलिस में शोक की लहर

CG News
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का आज दोपहर लगभग 4:15 बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है कि भिलाई में उन्हें अचानक हृदयघात हुआ था, जिसके बाद 5 तारीख से रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के लगातार प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

CG News : आईपीएस प्रखर पांडेय वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), सीआईडी के पद पर पदस्थ थे। अपने सेवाकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और एक कुशल व अनुशासित अधिकारी के रूप में पहचान बनाई। वे इससे पूर्व कबीरधाम, सूरजपुर और दुर्ग जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवाएं दे चुके थे।

CG News : इसके अलावा बिलासपुर और राजनांदगांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया था। उनके आकस्मिक निधन से पूरे पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019