Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पेड़ के नीचे बारिश से बचना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

CG News : पेड़ के नीचे बारिश से बचना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
X

CG News: Seeking shelter from the rain under a tree proves fatal; mother and daughter killed after being struck by lightning.

CG News : बलरामपुर। जिले में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पतरापारा में खेत में काम कर रही मां और बेटी की बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

CG News : प्राप्त जानकारी के अनुसार, मां और बेटी खेत में कृषि कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों पास के एक पेड़ के नीचे जाकर खड़ी हो गईं। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे पेड़ के पास गिरी, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। सूचना पर राजपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019