Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सुरक्षाबलों ने 40 किलो का आईईडी बम किया बरामद, देखें वीडियो

CG News
X

CG News : सुकमा। जिले से एक बड़ी राहतभरी खबर सामने आई है। यहां सुरक्षाबलों ने माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के फुलबगड़ी-बड़ेशेट्टी मार्ग पर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए 40 किलो वजनी आईईडी बम सड़क किनारे प्लांट किया था।

CG News : सूचना मिलते ही जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ की 159वीं बटालियन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने सतर्कता बरतते हुए बम को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया। राहत की बात यह रही कि बम डिफ्यूज़ करने के दौरान किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति की क्षति नहीं हुई।

CG News : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सली सुरक्षाबलों की आवाजाही के दौरान बड़ा नुकसान पहुंचाने की फिराक में थे, लेकिन जवानों की मुस्तैदी ने बड़ी तबाही को टाल दिया। घटना के बाद आसपास के जंगलों और मार्गों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019