Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सुरक्षाबलों ने बरामद किया जंगल से हथियारों का जखीरा, 24 लाख की नकदी भी मिला

CG News : सुरक्षाबलों ने बरामद किया जंगल से हथियारों का जखीरा, 24 लाख की नकदी भी मिला
X

CG News: Security forces recover a cache of weapons from the forest; cash worth ₹24 lakh also found.

CG News : नारायणपुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को नारायणपुर जिले में बड़ी कामयाबी मिली है। खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन में टेकला और तोयामेटा के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और 24 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

CG News : सुरक्षाबलों ने टेकला जंगल में छिपाकर रखे गए हथियारों के बड़े डंप का पता लगाया। यहां से इंसास, एसएलआर और .303 रायफल के साथ बड़ी मात्रा में गोला-बारूद तथा विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। अधिकारियों का मानना है कि यह जखीरा नक्सलियों द्वारा भविष्य की गतिविधियों के लिए छिपाकर रखा गया था।

CG News : वहीं, छोटेडोंगर क्षेत्र के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी में चलाए गए एक अन्य अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के ठिकाने से 24 लाख रुपये नकद बरामद किए। माना जा रहा है कि यह रकम संगठन की गतिविधियों और लॉजिस्टिक व्यवस्था के लिए जमा की गई थी। सुरक्षाबलों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है और नक्सलियों के बचे हुए ठिकानों व छिपाए गए हथियारों की तलाश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019