Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों का बड़ा वार, नक्सल ठिकाने से AK-47 और करोड़ों की नकदी बरामद

Asian News
CG News: Security forces launch a major raid in Abujhmad; AK-47 and crores of rupees in cash recovered from Naxal hideout
X

CG News: Security forces launch a major raid in Abujhmad; AK-47 and crores of rupees in cash recovered from Naxal hideout

CG News : नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके पुराने ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। डीआरजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, नक्सली सामग्री और करीब एक करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं।

CG News : जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों को अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाके में नक्सलियों के छिपे ठिकाने की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी टीम ने विशेष अभियान चलाकर इलाके में सर्चिंग शुरू की। तलाशी के दौरान जवानों को छिपाकर रखी गई 3 ए.के.-47 रायफल, बड़ी मात्रा में हथियार और नकदी मिली, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया।

CG News : पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में बरामद नकदी और हथियार नक्सल संगठन के नेटवर्क और गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। इस कार्रवाई को नक्सलियों की आर्थिक और सैन्य ताकत पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

CG News : ऑपरेशन के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जवान लगातार सर्चिंग अभियान चला रहे हैं, ताकि आसपास छिपे अन्य नक्सली ठिकानों का भी पता लगाया जा सके। नारायणपुर पुलिस ने इसे नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि आगे भी अबूझमाड़ क्षेत्र में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019