Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डंप, IED सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त

CG News
X

CG News : गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बड़ा नक्सली डंप बरामद किया है। इस डंप में आईईडी बनाने की सामग्री, मेडिकल सामान और दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिली हैं।

CG News : 65वीं बटालियन सीआरपीएफ (CRPF) F कंपनी, गरियाबंद पुलिस और E-30 टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर 12 मार्च को कुल्हारीघाट, देवडोंगर, चारडीह और रानीभरझोला सहित आसपास के जंगलों में एरिया डोमिनेशन के साथ सर्च अभियान चलाया। सुरक्षा बलों को रानीभरझोला के जंगल क्षेत्र में संदिग्ध स्थान मिला।

CG News : BDDS डॉग स्क्वॉड की सहायता से खुदाई करने पर नक्सलियों के डंप से इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक फ्यूज, कॉर्डेक्स वायर, विस्फोटक पाउडर, पावर सोर्स, ट्रिगर मैकेनिज्म और कंटेनर सहित अन्य IED सामग्री बरामद हुई।

CG News : साथ ही, मौके से कुछ मेडिकल सामग्री और रोजमर्रा की उपयोग की वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। सुरक्षा बलों का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों की संभावित गतिविधियों को रोकने में सफलता मिली है और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019