Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: मैनपाट में भाजपा प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन, वी. सतीश और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रखेंगे अपने विचार

Asian News
cg news
X

cg news

CG News: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी सांसद-विधायक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत राष्ट्रीय संगठक वी सतीश के उद्बोधन से हुआ। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितीन नबीन भी अलग-अलग विषयों पर अपनी बात रखेंगे।

CG News: राष्ट्रीय संगठक वी सतीश हमारे कार्यविस्तार की दृष्टि–सामाजिक एवं भौगोलिक (एससी एवं एसटी कार्य) विषय पर भाजपा के सांसदों और विधायकों को संबोधित करेंगे। वी सतीश के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का उद्बोधन है, जिसमें वे विकसित छत्तीसगढ़–अवसर एवं चुनौती (2003 से 2023 की पृष्ठभूमि के साथ) पर अपनी बात करेंगे।

CG News: राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे सोशल मीडिया एवं मीडिया – स्थानीय, क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय विमर्श निर्माण: हमारी भूमिका पर व्याख्यान देंगे। भोजनावकाश के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान लोक व्यवहार एवं समय प्रबंधन, वक्तृत्व कौशल पर अपनी बात कहेंगे।

CG News: आज प्रशिक्षण शिविर के अंतिम सत्र में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन विकसित भारत: मोदी सरकार के 11 वर्ष (छत्तीसगढ के संदर्भ में) अपने विचार रखेंगे। रात्रि भोजन के पश्चात छत्तीसगढ़ महतारी आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें तमाम सांसदों और विधायकों मौजूद रहेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019