Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : एसडीएम की छापेमारी, व्यापारी के गोदाम से 23 अवैध गैस सिलेंडर जब्त

CG News
X

CG News : बलौदाबाजार। जिले में अवैध एलपीजी गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत शनिवार को सिमगा में एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

CG News : जांच के दौरान सिमगा के एक व्यापारी के गोदाम से 23 अवैध खाली गैस सिलेंडर बरामद किए गए। प्रशासन ने इन सिलेंडरों को जब्त कर संबंधित गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमगा के व्यापारी योगेश ताम्रकार के गोदाम में जांच के दौरान ये सिलेंडर पाए गए।

CG News : इसके अलावा टीम ने सिमगा स्थित मां बमलेश्वरी गैस एजेंसी और अमृत बर्तन भंडार में भी जांच की। इस कार्रवाई के दौरान सिमगा तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019