Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : फर्जी अंकसूची से नौकरी करते आंगनबाड़ी सहायिका सहित स्कूल संचालक की बेटी गिरफ्तार

CG News
X

CG News : बलरामपुर। जिले के शंकरगढ़ में फर्जी अंकसूची के जरिए आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी हासिल करने के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अजीजी पब्लिक स्कूल के संचालक की बेटी को गिरफ्तार किया है, जो इस घोटाले में शामिल थी। यह वही स्कूल है, जहां से फर्जी अंकसूचियों को तैयार किया गया था। इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

CG News : बता दें कि शंकरगढ़ में 2024-25 में आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस दौरान कई महिलाओं ने कक्षा आठवीं की फर्जी अंकसूचियों के आधार पर नौकरी हासिल की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ। जांच में पता चला कि अजीजी पब्लिक स्कूल इस घोटाले का केंद्र था, जहां से फर्जी अंकसूचियां तैयार की गईं। पुलिस ने शुरुआत में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और अब स्कूल संचालक की बेटी की गिरफ्तारी के साथ आरोपियों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

CG News : गिरफ्तार युवती पर आरोप है कि उसने न केवल फर्जी अंकसूची के जरिए नौकरी हासिल की, बल्कि अन्य महिलाओं को भी इस फर्जीवाड़े में शामिल करने में मदद की। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अभी जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस फर्जीवाड़े में और लोग शामिल हो सकते हैं, जिसके चलते आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019