Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सरस्वती नगर रेलवे फाटक होगा बंद, आमानाका अंडरब्रिज से होगा यातायात सुगम: 610 मीटर लंबी नई सड़क तैयार

CG News
X

CG News

CG News : रायपुर। शहर के व्यस्त सरस्वती नगर रेलवे फाटक को जल्द ही पूरी तरह बंद किया जाएगा। इसके बाद यात्रियों और वाहन चालकों को आमानाका अंडरब्रिज के माध्यम से ही आना-जाना करना होगा। रेलवे ने इस सुविधा के लिए करीब पौने दो करोड़ रुपए की लागत से 610 मीटर लंबी कांक्रीट सड़क तैयार की है, जिसे जनवरी के अंत तक जनता के लिए खोलने की योजना है।

CG News : मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित यह रेलवे क्रॉसिंग दिन में कई बार बंद होने के कारण यातायात प्रभावित करता था। वर्तमान में यहां 6 मीटर चौड़ी सड़क है, और नई कांक्रीट सड़क भी इसी चौड़ाई की है। हालांकि, बिजली विभाग के 17 खंभे बाधा बने हुए थे, जिन्हें शिफ्ट करने के लिए रेलवे ने 25 लाख रुपए का भुगतान किया है।

CG News : डीआरएम रायपुर रेल मंडल दयानंद ने बताया कि क्रॉसिंग बंद करने का उद्देश्य यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा सुनिश्चित करना है। रोजाना सुबह 10 से 12 बजे और शाम 5 से 9 बजे के बीच फाटक बंद होने के कारण करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। इस दौरान स्कूल बसें और कार्यालय जाने वाले लोग समय पर अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते।

CG News : स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। नई सड़क और अंडरब्रिज के शुरू होने के बाद इस समस्या से निजात मिलेगी और एक लाख से अधिक लोगों को रोजाना यातायात में राहत मिलेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019