Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: कार से 6.60 करोड़ रुपये बरामद, रायपुर से गुजरात भेजी गई थी रकम, हिरासत में लिए गए चार लोग...

CG News: कार से 6.60 करोड़ रुपये बरामद, रायपुर से गुजरात भेजी गई थी रकम, हिरासत में लिए गए चार लोग...
X

CG News: कार से 6.60 करोड़ रुपये बरामद, रायपुर से गुजरात भेजी गई थी रकम, हिरासत में लिए गए चार लोग…

CG News: भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस के हाथ बड़ी रकम लगी है। रायपुर-दुर्ग जिला की सीमा से लगे कुम्हारी थाना क्षेत्र में दो स्कॉर्पियो वाहन से पुलिस ने 6 करोड़ 60 लाख रुपये जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक रकम रायपुर से गुजरात ले जाई जा रही थी। महाराष्ट्र पासिंग दोनों गाड़ियों में चार लोग कैश लेकर जा रहे थे।

CG News: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुम्हारी पुलिस की चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा नकद रकम बरामद हुई है। वाहनों में सवार चार लोग पकड़े गए हैं। सभी को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। माना जा रहा है कि बरामद नकदी हवाला कारोबार से जुड़ा हो सकता है। रकम बरामदगी की सूचना आयकर विभाग को दी गई है।

CG News: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आयकर की जांच टीम अब रकम की वैधता और स्रोत की जानकारी जुटा रही है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अफसर हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। इतनी बड़ी रकम रायपुर से किसे भेजा गया था और किसको देना था... इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस इस मामले में मामला आयकर को सौंपने की बात कह रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019