Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी से निकला 19 लाख रुपये, भक्तों की आस्था का प्रमाण...

CG News : मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी से निकला 19 लाख रुपये, भक्तों की आस्था का प्रमाण...
X

CG News : मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी से निकला 19 लाख रुपये, भक्तों की आस्था का प्रमाण…

CG News : दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में 6 महीने बाद दानपेटी खोली गई, जिसमें से 19 लाख 1 हजार 735 रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। मां दंतेश्वरी बस्तर की आराध्य देवी हैं और भक्तों की गहरी आस्था का प्रमाण यह दान राशि है।

CG News : बता दें कि मंदिर की दानपेटी को टेंपल कमेटी व्यवस्थापक और तहसीलदार विनीत सिंह, प्रधान पुजारी हरेंद्र नाथ और सहायक पुजारी लोकेंद्र नाथ की मौजूदगी में खोला गया। इससे पहले 5 अगस्त 2024 को भी दानपेटियों की राशि की गणना की गई थी। इस बार की गणना में टेंपल कमेटी के सदस्य बीरो मांझी, महादेव नेताम, मुकुंद ठाकुर, सुखराम ठाकुर, शिवचंद्र कतियाररास, डीआर नाग, त्रिनाथ ठाकुर और विजय पटनायक भी मौजूद रहे।

CG News : दानपेटी में नकद राशि के अलावा भक्तों द्वारा लिखे गए पत्र भी मिले हैं, जिनमें संतान प्राप्ति, नौकरी, शादी और अन्य मनोकामनाओं की इच्छाएं व्यक्त की गई हैं। भक्तों का मानना है कि मां दंतेश्वरी उनकी हर मुराद पूरी करती हैं। यही वजह है कि देश के कोने-कोने से लोग माता के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं।

CG News : मां दंतेश्वरी का महत्व-
मां दंतेश्वरी बस्तर क्षेत्र की प्रमुख देवी हैं और यह मंदिर भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और माता के चरणों में अपनी मनोकामनाएं रखते हैं। दानपेटी से मिली राशि मंदिर के रखरखाव और अन्य धार्मिक गतिविधियों में उपयोग की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019