Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : महिला बनकर पहुंचे लुटेरे, ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश नाकाम, कट्टा और बाइक छोड़कर भागे आरोपी

CG News : महिला बनकर पहुंचे लुटेरे, ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश नाकाम, कट्टा और बाइक छोड़कर भागे आरोपी
X

CG News: Robbers disguised as women attempted a daylight heist at a jewelry shop but failed; the accused fled the scene, abandoning a country-made pistol and a motorcycle.

CG News : कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम छुरी में बुधवार दोपहर एक ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूट की कोशिश से हड़कंप मच गया। तीन हथियारबंद बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और सोने की अंगूठी देखने के बहाने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। हालांकि दुकान संचालक और कर्मचारियों के विरोध के चलते उनकी योजना पूरी तरह सफल नहीं हो सकी।

CG News : जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब एक बजे तीन नकाबपोश आरोपी राज ज्वैलर्स पहुंचे। इनमें से एक आरोपी महिला के वेश में सलवार-सूट पहनकर आया था, ताकि किसी को उस पर शक न हो। दुकान में प्रवेश करने के बाद आरोपियों ने अचानक संचालक की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और कट्टा तथा चाकू दिखाकर जेवरात लूटने का प्रयास किया।

CG News : वारदात के दौरान दुकान संचालक राजकुमार अग्रवाल ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का मुकाबला किया। इस दौरान आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला किया और हाथापाई में काटने की भी कोशिश की। दुकान में मौजूद कर्मचारियों के विरोध के कारण बदमाश घबरा गए और पूरी लूट को अंजाम नहीं दे सके।

CG News : भागने की जल्दबाजी में आरोपी घटनास्थल पर अपना कट्टा और प्लेटिना मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वे कुछ आर्टिफिशियल (नकली) ज्वेलरी लेकर भागने में सफल हुए हैं, जबकि कीमती आभूषण सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

CG News : पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019