Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: “रिश्तों का मंझा 4.0” मकर संक्रांति पर सामाजिक समरसता, संस्कृति और उल्लास का भव्य संगम

CG News
X

CG News

CG News: रायपुर। अग्रवाल सभा, रायपुर के मार्गदर्शन एवं अग्रवाल युवा मंडल, रायपुर के तत्वावधान में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित “रिश्तों का मंझा – 4.0” का भव्य आयोजन बुधवार, 14 जनवरी 2026 को एस.एन. पैलेस, सेरीखेड़ी, रायपुर में अत्यंत गरिमामय, उत्साहपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

CG News: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के तेज़ और व्यस्त जीवन में पारिवारिक रिश्तों को सहेजना एक बड़ी सामाजिक आवश्यकता बन गई है। उन्होंने कहा कि “रिश्तों का मंझा” जैसे आयोजन समाज को जोड़ने, संवाद को प्रोत्साहित करने और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

CG News: कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, भाजपा महिला मोर्चा की ज़िला अध्यक्ष कृतिका जैन, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल, लाल्लूराम डॉट कॉम के नामित जैन, SN पैलेस होटल के डायरेक्टर हरिनारायण अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने अग्रवाल समाज की एकजुटता एवं सामाजिक सक्रियता की प्रशंसा करते हुए इस आयोजन को अनुकरणीय बताया।

CG News: इस अवसर पर अग्रवाल सभा, रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल जी ने कहा कि अग्रवाल समाज की पहचान उसकी पारिवारिक एकता, आपसी सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी से है। “रिश्तों का मंझा” समाज को भावनात्मक रूप से जोड़ने का एक सशक्त विचार है, जो परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन स्थापित करता है।

CG News: कार्यक्रम में सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट आयुष्य कौर की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। वहीं हर्ष मित्तल एंड टीम के लाइव बैंड परफॉर्मेंस ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया। पतंगोत्सव, लाइव म्यूजिक एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों के साथ-साथ प्रतिभागियों के लिए स्वादिष्ट भोजन एवं आकर्षक पतंग किट की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे कार्यक्रम यादगार बन गया।

CG News: इस अवसर पर अग्रवाल सभा के योगी अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन मंचासीन रहे। युवा प्रभारी कमल अग्रवाल एवं योगेश अग्रवाल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया। अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष सी.एस. सौरभ अग्रवाल ने कहा कि “रिश्तों का मंझा” आज समय की आवश्यकता बन चुका है, जो पीढ़ियों के बीच संवाद और सामंजस्य को मजबूत करता है।

CG News: कार्यक्रम के सफल आयोजन में महामंत्री वेदान्त अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हर्षित अग्रवाल, संगठन मंत्री सौरभ अग्रवाल, अभिषेक टेकरीवाल, आयुष अग्रवाल, अमर अग्रवाल, मोहक अग्रवाल सहित युवा मंडल की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। मीडिया प्रभारी उदित अग्रवाल ने बताया कि समाजजनों की भारी उपस्थिति और उत्साह ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम निर्देशक मंडल शुभम् चौधरी, विकास सिंघल, शंख अग्रवाल एवं कीर्ति संघी के कुशल नेतृत्व में सभी व्यवस्थाएँ अत्यंत सुव्यवस्थित रहीं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019