Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया RI, एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई

CG News
X

CG News

CG News: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। गौरेला में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व निरीक्षक (RI) को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी RI तहसील विभाग में काम कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।

CG News: शिकायत मिलते ही ACB ने तुरंत जाल बिछाया और RI को रिश्वत लेते धर लिया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय लोग इस घटना से नाराज हैं और विभाग में सुधार की मांग कर रहे हैं। ACB ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई के लिए कागजी प्रक्रिया जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019