Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : रिश्वतखोरी के मामले में फरार चल रहे राजस्व निरीक्षक ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल...

CG News : रिश्वतखोरी के मामले में फरार चल रहे राजस्व निरीक्षक ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल...
X

CG News : रिश्वतखोरी के मामले में फरार चल रहे राजस्व निरीक्षक ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल…

CG News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में रिश्वतखोरी के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज को आखिरकार एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर ने गिरफ्त में ले लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे भारद्वाज ने 23 अप्रैल 2025 को एसीबी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

CG News : सहायक रंगेहाथ गिरफ्तार

यह मामला रंजीत सिंह राठौर नामक व्यक्ति की शिकायत पर आधारित है, जिन्होंने एसीबी को बताया था कि राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज ने उनके पिता की दो एकड़ कृषि भूमि के सीमांकन के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने 15 अप्रैल को एक सुनियोजित कार्रवाई के तहत जाल बिछाया और भारद्वाज के सहयोगी राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चंद्रसेन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

CG News : मुख्य आरोपी भारद्वाज था फरार

रिश्वत लेते समय मुख्य आरोपी घनश्याम भारद्वाज मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद से एसीबी उसकी लगातार तलाश में जुटी हुई थी। एसीबी की सघन जांच और बढ़ते दबाव के चलते आखिरकार भारद्वाज ने आत्मसमर्पण का रास्ता चुना। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

CG News : अब दोनों आरोपी हिरासत में

गिरफ्तारी के बाद भारद्वाज को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसका सहयोगी संतोष कुमार चंद्रसेन पहले से ही न्यायिक हिरासत में है। इस कार्रवाई से जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की तत्परता और सक्रियता का स्पष्ट संदेश गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019