Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: राजनांदगांव एसपी ने अपराध, गांजा, मवेशी तस्करी और अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए.....

CG News: राजनांदगांव एसपी ने अपराध, गांजा, मवेशी तस्करी और अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए.....
X

CG News: राजनांदगांव एसपी ने अपराध, गांजा, मवेशी तस्करी और अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए…..

राजनांदगांव : जिले में बढ़ते अपराधों, गांजा, ड्रग्स, मवेशी तस्करी और अवैध शराब बिक्री को नियंत्रित करने के लिए एसपी मोहित गर्ग ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। एसपी गर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की, जिसमें अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की बात की गई।

एसपी मोहित गर्ग के निर्देश के बाद एएसपी राहुल देव शर्मा ने 14 से 25 दिसंबर तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उच्च अधिकारियों और सभी थाना और चौकी प्रभारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान आगामी त्योहारों और नए साल के मद्देनजर तैयारियों पर भी चर्चा की गई और कानून व्यवस्था एवं अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई।

मीटिंग में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर अपराधों का निराकरण शीघ्रता से करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, अपराधों पर नियंत्रण, असामाजिक तत्वों, गुण्डा बदमाशों और निगरानी बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करने की बात कही गई। गांजा और अवैध शराब तस्करों पर सख्त कार्रवाई कर उनके नेटवर्क को तोड़ने पर जोर दिया गया।

अवैध गांजा, शराब और मवेशी तस्करी से जुड़ी मामलों में जब्त वाहनों को संबंधित न्यायालय से राजसात करने की प्रक्रिया की जाएगी। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच करने, उनके फिंगरप्रिंट लेने और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, उनके बारे में जानकारी संबंधित जिले से प्राप्त करने की प्रक्रिया की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019