Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : राजनांदगांव अब हुआ नक्सल मुक्त जिला, नए साल में मिली बड़ी उपलब्धि

CG News : राजनांदगांव अब हुआ नक्सल मुक्त जिला, नए साल में मिली बड़ी उपलब्धि
X

CG News : राजनांदगांव अब हुआ नक्सल मुक्त जिला, नए साल में मिली बड़ी उपलब्धि

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के लिए नए साल की शुरुआत एक बड़ी उपलब्धि के साथ हुई है। लगातार और प्रभावी नक्सल विरोधी अभियानों के बाद अब राजनांदगांव को आधिकारिक रूप से नक्सल मुक्त जिला घोषित कर दिया गया है। इसकी पुष्टि जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव, जो पहले एमएमसी (मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़) जोन के अंतर्गत नक्सल गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता था, अब पूरी तरह शांत हो चुका है।

पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए निरंतर सर्च ऑपरेशन, रणनीतिक कार्रवाई और जन-जागरूकता अभियानों से नक्सलियों पर भारी दबाव बना। इसी का परिणाम रहा कि बीते समय में एमएमसी जोन के कई बड़े नक्सली कैडरों ने आत्मसमर्पण किया, जिससे नक्सली नेटवर्क कमजोर पड़ा और जिले में शांति स्थापित हुई। पुलिस प्रशासन के अनुसार यह सफलता किसी एक दिन की नहीं, बल्कि लंबे समय से की जा रही सुनियोजित कार्रवाई का नतीजा है।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने इसे वर्ष 2025 की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक बताते हुए कहा कि राजनांदगांव का नक्सल मुक्त होना केंद्र सरकार के उस लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम है, जिसके तहत मार्च 2026 तक पूरे देश को नक्सल मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। जिले में नक्सल गतिविधियों के समाप्त होने से अब विकास कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी, जिससे आम जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019