Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : रायपुर की बेटी IAS श्रद्धा शुक्ला को मिला नया कैडर, मध्यप्रदेश में करेंगी प्रशासनिक सेवा

CG News : रायपुर की बेटी IAS श्रद्धा शुक्ला को मिला नया कैडर, मध्यप्रदेश में करेंगी प्रशासनिक सेवा
X

CG News: Raipur’s daughter, IAS Shraddha Shukla, gets a new cadre; she will serve in the Madhya Pradesh administration.

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बेटी और 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश कर दिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद अब वह तेलंगाना की बजाय मध्यप्रदेश कैडर में अपनी प्रशासनिक सेवाएं देंगी।

CG News : जानकारी के अनुसार, श्रद्धा शुक्ला पहले तेलंगाना कैडर में पदस्थ थीं। हाल ही में उनका विवाह मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी ऐश्वर्या वर्मा से हुआ है। विवाह के बाद केंद्र सरकार की कॉमन कैडर नीति के तहत उन्होंने अपने पति के साथ एक ही राज्य में सेवा देने का विकल्प चुना था।

CG News : अखिल भारतीय सेवाओं में लागू कॉमन कैडर व्यवस्था का उद्देश्य विवाहित अधिकारी दंपतियों को यथासंभव एक ही राज्य में पदस्थापना उपलब्ध कराना है। इसी नीति के तहत श्रद्धा शुक्ला का कैडर परिवर्तन स्वीकृत किया गया और उन्हें मध्यप्रदेश कैडर आवंटित किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019