Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: रायपुर शहर जिला कांग्रेस युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग, जानें क्यों उठाया ये कदम

cg news
X

cg news

CG News: रायपुर: रायपुर शहर जिला युवा कांग्रेस कमेटी और सभी विधानसभा अध्यक्षों को निष्क्रियता के आधार पर तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। युवा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव आदिल आलम खैरानी और शहर जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

CG News: मीडिया विभाग अध्यक्ष तुषार गुहा ने बताया कि लंबे समय से पदाधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष संगठन के कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले रहे थे। उनकी निरंतर निष्क्रियता और पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी के कारण यह कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में केवल सक्रिय, कर्मठ और निस्वार्थ कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि युवा कांग्रेस की ताकत और प्रभाव को और मजबूती मिले। इस निर्णय से संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता लाने की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019