Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: रायगढ़ इस्पात प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, 4 झुलसे, अस्पताल में भर्ती

CG News: रायगढ़ इस्पात प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, 4 झुलसे, अस्पताल में भर्ती
X

CG News: रायगढ़ इस्पात प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, 4 झुलसे, अस्पताल में भर्ती

CG News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के पूंजीपथरा इलाके में बुधवार को रायगढ़ इस्पात के फर्नेस में रिसाव होने से अचानक ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर 4 मजदूर झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG News: जानकारी के अनुसार, पूंजीपथरा स्थित रायगढ़ इस्पात में रोज की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान दोपहर में अचानक फर्नेस में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आने से वहां काम कर रहे अमरेश कुमार (35), रामनाथ, उजेन्द्र और फिरोज गंभीर रूप से झुलस गए।

CG News: घटना की मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूंजीपथरा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने बताया कि हादसे में 4 श्रमिक घायल हुए हैं, जिनकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019