Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बस्तर में जनसेवा को मिलेगी नई रफ्तार: सोनू सूद और माँ मातंगी दिव्य धाम साथ मिलकर करेंगे सेवा कार्यों का विस्तार

CG News : बस्तर में जनसेवा को मिलेगी नई रफ्तार: सोनू सूद और माँ मातंगी दिव्य धाम साथ मिलकर करेंगे सेवा कार्यों का विस्तार
X

CG News: Public service in Bastar to gain new momentum; Sonu Sood and Maa Matangi Divya Dham to jointly expand service initiatives.

CG News : रायपुर। बॉलीवुड अभिनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सोनू सूद ने माँ मातंगी दिव्य धाम, जामगांव के पूज्य पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई महाराज से आत्मीय भेंट कर जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, गौसंरक्षण, आदिवासी क्षेत्रों के विकास और विशेष रूप से बस्तर के जरूरतमंद लोगों तक सेवा कार्यों का विस्तार करने पर सहमति बनी।

CG News : मुलाकात के दौरान डॉ. प्रेमासाई महाराज ने सोनू सूद का छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही माँ मातंगी दिव्य धाम में आयोजित होने वाले माँ कोत्रवै प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होकर माता का आशीर्वाद ग्रहण करने का निमंत्रण दिया, जिसे सोनू सूद ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

CG News : बैठक में डॉ. प्रेमासाई महाराज ने सूद चैरिटी फाउंडेशन द्वारा देशभर में किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना की। वहीं उन्होंने माँ मातंगी दिव्य धाम के माध्यम से संचालित शिक्षा सहायता, अस्थमा के निःशुल्क उपचार, आर्थिक सहयोग, गौसंरक्षण, आईटीबीपी के जवानों के आध्यात्मिक मार्गदर्शन तथा अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।

CG News : डॉ. प्रेमासाई महाराज ने बताया कि धाम में जल्द ही "माँ मातंगी शिक्षा रत्न" सम्मान की शुरुआत की जाएगी। साथ ही बच्चों के लिए प्रतिदिन नैतिक शिक्षा एवं संस्कार की विशेष कक्षाएं संचालित करने की योजना भी तैयार की जा रही है, जिससे उनमें अनुशासन, सेवा भावना और नैतिक मूल्यों का विकास हो सके।

CG News : मुलाकात के दौरान बस्तर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं, आदिवासी समुदाय और जरूरतमंद परिवारों तक सेवा कार्यों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने भविष्य में संयुक्त रूप से जनहितकारी अभियान चलाने और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

CG News : सोनू सूद ने कहा कि सेवा ही समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम है और वे अपने चैरिटी कार्यों के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए आगे भी निरंतर योगदान देते रहेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019