Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: विरोध करना और आपस में लड़ना ही कांग्रेस का काम, रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तंज

Asian News
CG News: विरोध करना और आपस में लड़ना ही कांग्रेस का काम, रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तंज
X

CG News: रायपुर। Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 जनवरी की सुबह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री आज राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय में 31 जनवरी को CM विष्णु देव साय और कृषि मंत्री राम विचार नेताम के साथ हाई लेवल बैठक करेंगे। इसके अलावा वह दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। रायपुर पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के हर अच्छे काम का विरोध करना और आपस में लड़ना ही कांग्रेस का काम है।

CG News: इस दौरान उन्होंने जी राम जी योजना के जरिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर तंज भी कसा। केंद्रीय मंत्री ने कहा- गरीबों, मजदूरों के लिए वीबी जीरामजी एक वरदान है। भूपेश बघेल कार्यकाल में एक ही सड़क को बार-बार बनाते रहते थे। अब ऐसा नहीं होगा। एक-एक पैसा गांवों के विकास में लगेगा। सरकार के हर अच्छे काम का विरोध करना और आपस में लड़ना ही कांग्रेस का काम है। पहले काका-बाबा लड़ते थे, अब अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लड़ रहे हैं, बेचारा कार्यकर्ता पिस रहा है।

CG News: छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- किसानों के बीच जाकर खेतों का भ्रमण करूंगा। किसानों से उस दौरान संवाद भी करूंगा। किसान मेला, सरकार और किसानों के बीच संवाद का सेतु है। युवाओं के मन में कई तरह के विचारों पर चर्चा करेंगे। मंत्रालय में छत्तीसगढ़ की कृषि का रोड मैप राज्य और केंद्र सरकार मिलकर तैयार करेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019