Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: गौरव द्विवेदी और मनिंदर कौर को मिला प्रोफार्मा पदोन्नति, बने अतिरिक्त मुख्य सचिव...

CG News: गौरव द्विवेदी और मनिंदर कौर को प्रोफार्मा पदोन्नति, बने अतिरिक्त मुख्य सचिव...
X

CG News: गौरव द्विवेदी और मनिंदर कौर को प्रोफार्मा पदोन्नति, बने अतिरिक्त मुख्य सचिव…

रायपुर: छत्तीसगढ़ कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी गौरव द्विवेदी और मनिंदर कौर द्विवेदी को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इस पदोन्नति के साथ दोनों अधिकारी अब प्रमुख सचिव से अतिरिक्त मुख्य सचिव बन गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

गौरतलब है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए अधिकारियों को प्रोफार्मा पदोन्नति दिए जाने का नियम है। वर्तमान में गौरव द्विवेदी प्रसार भारती में सीईओ के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी मनिंदर कौर द्विवेदी केंद्रीय कृषि विभाग के उपक्रम में एमडी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

वर्ष 2021 में भारत सरकार ने 43 आईएएस अधिकारियों को एडिशनल सेक्रेटरी पद के लिए इम्पैनल किया था। इनमें छत्तीसगढ़ कैडर के गौरव द्विवेदी और मनिंदर कौर द्विवेदी भी शामिल थे। द्विवेदी दंपति 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और छत्तीसगढ़ में इस बैच के केवल दो ही अधिकारी हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019