Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : 18 अप्रैल को प्रदेश के प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद : 17 अप्रैल को काली पट्टी बांधकर करेंगे काम, RTE प्रतिपूर्ति नहीं बढ़ने को लेकर है विरोध

Asian News
school close
X

school close

CG News : रायपुर: छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाए जाने के विरोध में अपना असहयोग आंदोलन और तेज कर दिया है। एसोसिएशन ने 17 और 18 अप्रैल को बड़े फैसले लिए हैं, जिसके तहत 18 अप्रैल को प्रदेश के सभी निजी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे।

CG News : आंदोलन के नए फैसले

14 अप्रैल को हुई प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में दो अहम निर्णय लिए गए। इसके अनुसार, 17 अप्रैल (शुक्रवार) को सभी स्कूल संचालक और शिक्षक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे, जबकि 18 अप्रैल (शनिवार) को पूरे छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल बंद रखे जाएंगे। एसोसिएशन ने यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री को पहले ही दे दी है।

CG News : आरटीई प्रवेश पर बहिष्कार जारी

1 मार्च 2026 से शुरू हुए असहयोग आंदोलन के तहत एसोसिएशन पहले ही फैसला कर चुका है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लॉटरी के माध्यम से चयनित वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को आरटीई के तहत प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एसोसिएशन का कहना है कि प्रतिपूर्ति राशि का पुनर्निर्धारण वर्ष 2011 से अब तक नहीं किया गया है, जिससे निजी स्कूलों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

CG News : प्रति छात्र खर्च सार्वजनिक करने की मांग

एसोसिएशन ने मांग की है कि स्कूल शिक्षा विभाग शासकीय स्कूलों में प्रति छात्र होने वाले वास्तविक खर्च को सार्वजनिक करे। इससे आरटीई के तहत निजी स्कूलों को मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि का सही निर्धारण हो सकेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता और सचिव मोती जैन ने सरकार से जल्द इस मुद्दे का समाधान निकालने की अपील की है।

निजी स्कूलों का तर्क है कि वर्तमान में मिल रही प्रतिपूर्ति राशि वास्तविक खर्च को पूरा नहीं करती। उन्होंने कहा कि आरटीई के तहत गरीब बच्चों की शिक्षा देना उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन बिना उचित मुआवजे के यह बोझ उठाना मुश्किल होता जा रहा है।

यह आंदोलन छत्तीसगढ़ में हजारों निजी स्कूलों और लाखों छात्रों को प्रभावित कर रहा है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि जब तक प्रतिपूर्ति राशि में उचित बढ़ोतरी नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा। सरकार और निजी स्कूलों के बीच यह विवाद शिक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019