CG News: भाटापारा रेलवे स्टेशन में 15 हजार रिश्वत लेते प्राचार्य गिरफ्तार, वेतन आहरण के बदले ले रहे थे घूस
CG News: रायपुर। एसीबी टीम ने बुधवार को एक विकलांग व्याख्याता का वेतन आहरण के बदले 15 हजार रुपए रिश्वत लेते शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका के प्राचार्य आरएन बया को गिरफ्तार किया है। ये ट्रेप तब हुआ जब वो भाटापारा रेलवे स्टेशन के पास घूस की रकम ले रहे थे।
CG News: एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार मोपका, भाटापारा निवासी खेमेश्वर डांडे ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। इसके मुताबिक उसके पिता विजय कुमार डांडे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका, भाटापारा में व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं ।जो वर्ष 2017-18 में दुर्घटना के वजह से विकलांग हो गये थे।
CG News: विकलांगता के बावजूद वह विद्यालय लगातार जाते थे परन्तु प्राचार्य आरएन बया, प्रतिमाह वेतन निकालने में आना-कानी एवं प्रताड़ित करते रहे। उस दौरान निवेदन करने पर प्रतिमाह 10,000 रूपए जबरदस्ती रिश्वत लेकर वेतन आहरण किया जाता था।
CG News: कई बार यह पैसा वे अपने बैंक एकाउंट में भी लेते थे। आज से 6 माह पूर्व उनके द्वारा 10,000 के बजाय 15,000 रूपए की मांग की गई, नहीं देने पर 6 महीने का वेतन रोक दिया गया था। इसकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत करने बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने पर एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत की।
CG News: शिकायत सत्यापन पश्चात् आज ट्रेप आयोजित कर आरोपी आर.एन. बया को 15,000 रूपये भाटापारा रेलवे स्टेशन के समीप रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। प्राचार्य के विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


