Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: देवभूमि उत्तराखंड में प्रबल प्रताब जूदेव सम्मानित, घर वापसी अभियान के लिए 'कर्मवीर अवार्ड-2025' से नवाजा गया

CG News: देवभूमि उत्तराखंड में प्रबल प्रताब जूदेव सम्मानित, घर वापसी अभियान के लिए कर्मवीर अवार्ड-2025 से नवाजा गया
X

CG News: देवभूमि उत्तराखंड में प्रबल प्रताब जूदेव सम्मानित, घर वापसी अभियान के लिए ‘कर्मवीर अवार्ड-2025’ से नवाजा गया

CG News: जशपुर। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा रामनगर में आयोजित राजपूताना बिज़नेस समिट 2025 में घर वापसी अभियान प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को “आज का कर्मवीर अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाजहित और राष्ट्रहित में निरंतर किए जा रहे कार्यों विशेषकर घर वापसी अभियान कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी पहलों के लिए प्रदान किया गया।

CG News: कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री जयकुमार रावल एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री राजू सिंह द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर जी हुज़ूर मेवाड़ महाराणा लक्ष्यराज सिंह, पूर्व महाराष्ट्र राज्यपाल आदरणीय भगत सिंह कोश्यारी जी, वरिष्ठ राजनेता बृजभूषण सिंह, संत-महात्मा, समाजसेवी, व्यवसाय जगत से जुड़े प्रतिनिधि तथा राजनीति क्षेत्र की अनेक जानी-मानी हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

CG News: कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आरपी सिंह की दूरदर्शी सोच को सभी ने सराहा। उनकी इस पहल से यह स्पष्ट हुआ कि राजपूत समाज देश की तरक्की एवं समाजहित में अपना योगदान और अधिक प्रबल कर सकता है।सम्मान प्राप्त करने के उपरांत प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा यह पुरस्कार मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है कि घर वापसी अभियान और अन्य सामाजिक कार्यों को और अधिक गति देकर समाजहित-राष्ट्रहित में निरंतर सेवा करता रहूं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019