Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: पंचायत चुनाव ड्यूटी में नशे में मिला पुलिसकर्मी, तत्काल निलंबित...

CG News: पंचायत चुनाव ड्यूटी में नशे में मिला पुलिसकर्मी, तत्काल निलंबित...
X

CG News: पंचायत चुनाव ड्यूटी में नशे में मिला पुलिसकर्मी, तत्काल निलंबित…

कोरबा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान ड्यूटी पर शराब के नशे में पाए गए पुलिसकर्मी दादू मईयर को कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह घटना पाली पंचायत के नुनेरा गांव की है, जहां कुसमुंडा थाना में पदस्थ पुलिसकर्मी दादू मईयर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए गए। जब ग्रामीणों ने उन्हें संदिग्ध हालत में देखा, तो उन्होंने पुलिसकर्मी को घेर लिया और प्रत्याशी के घर पर जाने का आरोप लगाया।

ग्रामीणों का हंगामा
घटना की जानकारी मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने नशे में धुत पुलिसकर्मी को ग्रामीणों के बीच से सुरक्षित निकाला।

परीक्षण और निलंबन
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के दौरान दादू मईयर के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें तत्काल निलंबित कर रक्षित केंद्र में उपस्थित होने का आदेश जारी किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019