Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : असामान्य खर्च पर पुलिस की रेड, युवक के घर से 14 लाख रुपये बरामद, जांच जारी

CG News
X

CG News : बिलासपुर। बिलासपुर के मधुबन अटल आवास क्षेत्र में पुलिस ने असामान्य रूप से उच्च खर्च करने वाले एक युवक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान युवक विजेन्द्र बैस (38 वर्ष) के घर से 14 लाख रुपये नगद बरामद किए गए।

CG News : पुलिस के अनुसार, विजेन्द्र बैस पिछले कुछ महीनों से अपने खर्च में अचानक वृद्धि कर रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर थाना सिटी कोतवाली, थाना तारबाहर और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। विजेन्द्र मधुबन रोड के श्री कृष्णा गौशाला के पास अटल आवास में रहता है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 14,00,000/- नगद जब्त किया।

CG News : विजेन्द्र से यह पूछताछ की गई कि यह धनराशि कहाँ से आई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बरामद नकद राशि को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत विधिवत जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जांच लगातार जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019