CG News : जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त

CG News: Police raid gambling den in the forest; 9 gamblers arrested, assets worth lakhs seized.
CG News: Police raid gambling den in the forest; 9 gamblers arrested, assets worth lakhs seized.
CG News : मुंगेली। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लोरमी थाना क्षेत्र के खुड़िया जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर छापेमारी कर पुलिस ने 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सहित कुल 7 लाख 33 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
CG News : पुलिस को सूचना मिली थी कि खुड़िया के ग्राम झिरिया महुआमाचा जंगल में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही साइबर सेल और खुड़िया चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे 9 लोगों को धर दबोचा।
CG News : गिरफ्तार आरोपियों में दयाराम साहू 31 वर्ष निवासी सनकपाट, थाना कुकदुर, जिला कबीरधाम, दिलीप दिवाकर 30 वर्ष निवासी माटपुर, रमाकांत शर्मा 35 वर्ष निवासी पण्डरिया, चंदरेश साहू 35 वर्ष निवासी सपकपाट, राजेन्द्र नवरंग 51 वर्ष निवासी सिरसहा, रामसिंह डहरिया 45 वर्ष निवासी बरमपुर, थाना लालपुर, रामचंद्र साहू 34 वर्ष निवासी डिंडौरी चौकी डिंडौरी, सुशील धु्रव 43 वर्ष निवासी सारिसताल, थाना चिल्फी व धर्मेन्द्र भास्कर 45 वर्ष निवासी डिन्डौरी चौकी डिन्डौरी को गिरफ्तार किया है।
CG News : कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 53,500 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 8 मोबाइल फोन (कीमत 2.40 लाख रुपये) और 9 मोटरसाइकिल (कीमत 4.40 लाख रुपये) बरामद की। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 7.33 लाख रुपये बताई गई है।
CG News : पकड़े गए आरोपी मुंगेली के अलावा बिलासपुर और कबीरधाम जिले के निवासी हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।


