Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : वृंदावन ग्रीन फार्म में जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, फार्म मालिक समेत 8 गिरफ्तार

CG News: Police raid gambling den at Vrindavan Green Farm, 8 arrested including farm owner
X

CG News: Police raid gambling den at Vrindavan Green Farm, 8 arrested including farm owner

CG News : बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे पर दबिश दी। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म में कथित तौर पर “बावन परियों” का खेल चल रहा था, जहां पुलिस ने फार्म मालिक समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

CG News : पुलिस को लंबे समय से फार्म हाउस में जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि होने के बाद सीएसपी सिविल लाइन और कोटा एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। कार्रवाई के दौरान फार्म हाउस में बड़ी रकम के साथ जुआ खेलते कई लोग पकड़े गए।

CG News : पुलिस ने मौके से करीब 3 लाख 80 हजार रुपए नकद, 11 मोबाइल फोन और 5 चारपहिया वाहन जब्त किए हैं। मामले में फार्म मालिक मनीष शर्मा सहित सभी आरोपियों को गैर-जमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में रोशन सिंह, मुन्ना गोयल, विकास सिंह, मनीष शर्मा, नीरज शर्मा, दीपक अग्रवाल, चंद्रकिशन अग्रवाल और मयंक सोनकर शामिल हैं।

CG News : सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फार्म हाउस में लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। अब यह भी जांच की जा रही है कि इस जुआ नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019