Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : नाइट ड्यूटी के बाद पुलिस जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

CG News: Police constable commits suicide by hanging himself after night duty
X

CG News: Police constable commits suicide by hanging himself after night duty

CG News : बालोद। जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक कांस्टेबल ने अपने ही क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन की है, जहां चौथी मंजिल पर बने कमरे में यह हादसा हुआ।

CG News : मृतक की पहचान ग्राम हथौद निवासी 35 वर्षीय लीवन भुआर्य के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल नाइट ड्यूटी से लौटने के बाद अपने क्वार्टर में पहुंचे थे, जिसके कुछ समय बाद उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019