Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पुलिस की सतर्कता से टली बैंक लूट की साजिश, लुटेरे हुए फरार, टीम को मिलेगा इनाम

CG News
X

CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी बैंक लूट की साजिश नाकाम हो गई। जूटमिल थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक को निशाना बनाकर पहुंचे बदमाश पुलिस की मुस्तैदी के कारण वारदात को अंजाम देने से पहले ही फरार हो गए।

CG News : जानकारी के अनुसार, बीती रात पुलिस टीम नियमित गश्त के दौरान बैंक और एटीएम की जांच कर रही थी। इसी दौरान पटेल पाली इलाके में बैंक के बाहर एक संदिग्ध चार पहिया वाहन खड़ा दिखाई दिया। बैंक परिसर की लाइट बंद होने पर शक और गहरा गया। जैसे ही पुलिसकर्मी मौके की ओर बढ़े, एक व्यक्ति बैंक से निकलकर कार में बैठा और वाहन तेज गति से भाग निकला।

CG News : स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। थाना प्रभारी और अन्य टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि आरोपी बैंक का चैनल गेट तोड़कर अंदर घुसे थे और सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही लॉकर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

CG News : हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और मौके से भाग निकले। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई की, जिसकी सराहना करते हुए एसएसपी ने थाना प्रभारी समेत पूरी टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019