Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : अश्लील कार्यक्रम पर पुलिस का एक्शन, आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ्तार

CG News
X

CG News : गरियाबंद। जिले में आयोजित एक आपत्तिजनक और अश्लील कार्यक्रम ने प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। सार्वजनिक मर्यादाओं की खुलेआम अनदेखी के इस मामले में पुलिस ने आयोजन समिति से जुड़े 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर शांति भंग करने और सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

CG News : पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान ऐसा आचरण किया गया जिससे इलाके में तनाव और अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में देवेंद्र राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन खान, हरदयाल नागेश, मुकेश अग्रवाल, लाल कृष्ण कश्यप, राजेश कश्यप, सचिन कश्यप, लीलाधर साहू, ललित कौशिक, विकास यादव, जम्बूधर और उमेश यादव शामिल हैं। सभी को देवभोग एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

CG News : मामले की गंभीरता यहीं खत्म नहीं होती। लापरवाही और नियमों की अनदेखी के आरोप में अब तक तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। वहीं, मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम के खिलाफ भी आज से विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील गतिविधियों और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पूरे प्रकरण की जांच जारी है और आगे और भी कार्रवाई संभव मानी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019