Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : PM मोदी ने किया भिलाई की साक्षी पांडे को फोन, कहा- आपके नवाचार और विचार हैं सराहनीय, बढ़ाया हौसला

Asian News
CG News
X

CG News

CG News : भिलाई/नई दिल्ली : 9 से 12 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 ने युवाओं को देश के विकास एजेंडे के केंद्र में लाने का अहम अवसर प्रदान किया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के भिलाई की साक्षी पांडे ने भाग लेकर प्रदेश का नाम रोशन किया। खास बात यह रही कि साक्षी पांडे छत्तीसगढ़ से इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली एकमात्र प्रतिभागी थीं, जिन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने प्रस्ताव और प्रेजेंटेशन पेश किए।

CG News : कार्यक्रम
माई भारत प्लेटफॉर्म के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से 50 लाख से अधिक युवाओं ने क्विज़, निबंध और स्टेट चैंपियनशिप के माध्यम से हिस्सा लिया। इनमें से 3,000 प्रतिभागियों को नई दिल्ली बुलाया गया, जबकि 25 युवाओं को प्रधानमंत्री के सामने 10 प्रमुख विषयों पर अपने सुझाव रखने का मौका मिला।

इसमें शामिल विषयों में लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका, महिला नेतृत्व, स्टार्टअप इकोसिस्टम, आत्मनिर्भर भारत, सतत एवं हरित विकास, स्मार्ट कृषि, सांस्कृतिक कूटनीति और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल जैसे अहम मुद्दे शामिल थे।

CG News : प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर सराहना
साक्षी पांडे ने ‘बिल्डिंग सस्टेनेबल एंड ग्रीन विकसित भारत’ विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि इतने बड़े नेता के सामने बोलना शुरू में डराने वाला था, लेकिन मंच ने उनकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और सुझाव दिए। आज दोपहर 1:30 बजे प्रधानमंत्री ने साक्षी से व्यक्तिगत रूप से फोन पर बातचीत कर उनके विचारों की सराहना की।

CG News : भिलाई और छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणा
प्रधानमंत्री ने महिला विकास और नवाचारों पर संतोष जताया। साक्षी पांडे की यह उपलब्धि न केवल भिलाई, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई है। उनका यह अनुभव दिखाता है कि युवाओं की भागीदारी और नवीन विचार देश के विकास में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019