Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: शिव महापुराण कथा में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, कई घायल...

CG News: शिव महापुराण कथा में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, कई घायल...
X

CG News: शिव महापुराण कथा में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, कई घायल…

कुनकुरी। CG News: छत्तीसगढ़ के कुनकुरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिससे श्रद्धालुओं की खुशी मातम में बदल गई। ग्राम मयाली में आयोजित शिव महापुराण कथा के समापन समारोह में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर ग्राम हर्राडांड के बाजारडांड के पास पलट गई। इस हादसे में 30 से 35 लोग सवार थे, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष शामिल थे।

CG News: 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें 4 से 5 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को निजी वाहनों व एम्बुलेंस की मदद से कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

CG News: पुलिस ने शुरू की जांच

जानकारी के मुताबिक, ग्राम गोरिया और पकरीकछार के निवासी इस पिकअप में सवार होकर शिव महापुराण कथा में जा रहे थे। हर्राडांड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के पीछे तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही संभावित कारण मानी जा रही है। कुनकुरी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे की असली वजह का पता लगाने में जुट गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019