Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पेट्रोल-डीजल सस्ता, केंद्र के बड़े फैसले पर CM साय ने जताया आभार, कहा- जनता को मिलेगी सीधी राहत

CM Vishnu Dev Sai
X

CM Vishnu Dev Sai

CG News : रायपुर। रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत देने वाले केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जोरदार स्वागत किया है। केंद्र सरकार ने डीजल को एक्साइज ड्यूटी से पूरी तरह मुक्त करने और पेट्रोल पर ₹10 प्रति लीटर की बड़ी कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी घटाकर ₹3 प्रति लीटर कर दी है।

CG News : इस फैसले को आम जनता के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस निर्णय से देश के हर वर्ग किसान, श्रमिक और मध्यमवर्गीय परिवार को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। उन्होंने इसे 140 करोड़ देशवासियों के हित में उठाया गया ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी कदम बताया।

CG News : उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद आम जनता पर अतिरिक्त बोझ न डालने का यह फैसला केंद्र सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाता है। मुख्यमंत्री साय ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। यह फैसला प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और देशवासियों के प्रति समर्पण का प्रतीक है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019