Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पेण्ड्रा के युवक ने अमेरिकी महिला से रचा विवाह, अमरकंटक में भारतीय परंपराओं के साथ की शादी

CG News
X

CG News : पेण्ड्रा। पेण्ड्रा के अंकित साहू ने अमेरिका की कायला से विवाह कर अंतरराष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय का खूबसूरत उदाहरण पेश किया। 5 फरवरी को अमरकंटक के नर्मदे आनंदम रिसॉर्ट में भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार यह विवाह संपन्न हुआ।

CG News : अंकित साहू अमेरिका में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक प्रतिष्ठित कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। वहीं, कायला एक अमेरिकी कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में काम करती हैं। दोनों की मुलाकात काम के दौरान हुई और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आपसी सहमति से उन्होंने शादी का निर्णय लिया।

CG News : इस अवसर पर दुल्हन पक्ष से अमेरिका से लगभग एक दर्जन रिश्तेदार आए, जबकि दूल्हे पक्ष के परिवार और शुभचिंतकों ने भी समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसमें दोनों परिवारों ने मिलकर भारतीय परंपराओं का पालन किया।

CG News : सोशल मीडिया पर इस अंतरराष्ट्रीय शादी को काफी सराहा जा रहा है। लोग इसे भारतीय संस्कृति की वैश्विक स्वीकृति का प्रतीक बता रहे हैं। समारोह के दौरान नवविवाहित जोड़े और विदेशी मेहमानों के साथ तस्वीरें लेने के लिए लोग उत्साहित नजर आए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019