Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पंडवानी गायिका तीजन बाई एम्स में भर्ती, पीएम मोदी ने दो दिन पहले ही ली थी तबीयत की जानकारी

CG News
X

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और पंडवानी की दिग्गज गायिका डॉ. तीजन बाई की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने यह कदम सावधानीपूर्वक स्वास्थ्य निगरानी के तहत उठाया है।

CG News : बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 नवंबर को रायपुर प्रवास के दौरान तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर फोन पर उनकी बहू रेणु बाई से बात की थी। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने चिंता जताते हुए कहा था, “उनका ध्यान रखिए, किसी भी जरूरत पर निसंकोच बताइए।” प्रधानमंत्री के इस स्नेह भरे संवाद के दो दिन बाद ही तीजन बाई को बेहतर इलाज के लिए रायपुर एम्स रेफर किया गया।

CG News : 80 वर्षीय पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री सम्मान से अलंकृत तीजन बाई बीते दो वर्षों से लकवा ग्रस्त हैं। बड़े बेटे की आकस्मिक मृत्यु के बाद वे पूरी तरह बिस्तर पर हैं और तब से उन्होंने तंबूरा थामना छोड़ दिया है। पहले भूपेश सरकार ने उनके घर पर नियमित स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की थी, वहीं वर्तमान साय सरकार ने इलाज और सहायता के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी थी।

CG News : इसके अलावा लंबे समय से केवाईसी अटके होने के कारण रुकी पेंशन को भी अब नियमित कर दिया गया है। तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर अब एम्स रायपुर के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम विशेष निगरानी में है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019