Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : धान खरीदी केंद्र प्रबंधक की संदिग्ध मौत, घर में फांसी पर लटका मिला शव

CG News
X

CG News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में धान खरीदी केंद्र के एक प्रबंधक की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सीतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केरजू धान खरीदी केंद्र में पदस्थ प्रबंधक दिनेश गुप्ता का शव उनके ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

CG News : प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश गुप्ता शुक्रवार रात से मानसिक रूप से परेशान बताए जा रहे थे। वे देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच घर लौटे थे। इसके बाद कुछ ही समय में उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया। प्रारंभिक तौर पर पैसों के लेन-देन से जुड़ा मामला सामने आ रहा है, हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

CG News : सूचना मिलने पर सीतापुर थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019