Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : भुट्टे के खेत में उगाई जा रही थी अफीम, पुलिस की छापेमारी में खुलासा, एक संदिग्ध हिरासत में

Asian News
CG News
X

CG News : दुर्ग। जिले के समोदा गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल छापामार कार्रवाई करते हुए खेत से अफीम की फसल बरामद की और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

CG News : जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि समोदा गांव के एक खेत में भुट्टे की फसल के बीच चोरी-छिपे अफीम उगाई जा रही है। सूचना के आधार पर एएसपी मणिशंकर चंद्रा के नेतृत्व में जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि भुट्टे के पौधों के बीच बड़ी संख्या में अफीम के पौधे लगाए गए थे। यह देखकर पुलिस टीम भी हैरान रह गई।

CG News : मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दुर्ग जिले में अफीम की खेती का यह पहला मामला सामने आया है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध खेती के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं और अफीम की सप्लाई कहां की जानी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के बाद बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019