Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छुहीमिट्टी खदान धंसने से एक महिला की मौत, एक घायल

CG News
X

CG News : बलरामपुर। वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मदनपुर में छुहीमिट्टी खदान धंसने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिवाली की तैयारियों के लिए मिट्टी निकाल रही महिलाओं पर खदान का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

CG News : दो अन्य महिलाएं चीख-पुकार के बीच बाल-बाल बच गईं। बता दें कि स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मलबे में दबी महिलाओं को बाहर निकाला। घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे ने गांव में मातम छा दिया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019