Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : एक चूक और खत्म हुई जिंदगी, कूलर में उतरे करंट ने ली महिला की जान

Asian News
CG News : एक चूक और खत्म हुई जिंदगी, कूलर में उतरे करंट ने ली महिला की जान
X

CG News: One slip-up and a life lost; woman dies after coming into contact with live current from a cooler.

CG News : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। लैलूंगा थाना क्षेत्र के तारागढ़ गांव में कूलर में पानी भरते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

CG News : जानकारी के अनुसार, महिला रविवार को अपने घर में कूलर में पानी भर रही थी। इसी दौरान अचानक कूलर में करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आ गई। करंट लगते ही महिला गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

CG News : परिजनों ने तत्काल महिला को करंट से अलग किया और गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पत्थलगांव पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019