Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने पर गृह मंत्री शर्मा बोले- नहीं जाना पड़ेगा वापस, CAA के तहत ले सकेंगे नागरिकता, कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू ने उठाए सवाल..

CG News
X

CG News

CG News: रायपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़े तनाव और पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का निर्देश जारी किया था। इस बीच, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रह रहे पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।

CG News: छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान से आए हिंदू अल्पसंख्यकों को भारत छोड़ने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत इन शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी। गृह मंत्री का यह बयान रायपुर के पूज्य शदाणी दरबार के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल की उस अपील के बाद आया है, जिसमें उन्होंने सरकार से पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के प्रति सहानुभूति और न्यायपूर्ण रवैया अपनाने का अनुरोध किया था।

CG News: कांग्रेस ने उठाए सवाल
इस मामले में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने सरकार के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। साहू ने कहा, "केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। ऐसे में राज्य सरकार केंद्र के इस निर्देश को कैसे बदल सकती है? यह कैसे सिद्ध होगा कि कोई व्यक्ति पाकिस्तान में प्रताड़ित हुआ है? केवल धर्म के आधार पर किसी को रहने की अनुमति देना कहां तक उचित है?"

CG News: रायपुर में 2000 से अधिक पाकिस्तानी हिंदू
संत युधिष्ठिर लाल ने बताया कि वर्तमान में रायपुर में लगभग 2000 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) पर रह रहे हैं। हाल ही में शदाणी दरबार में पाकिस्तान से कुछ निर्धन और पीड़ित हिंदू परिवार पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि लॉन्ग टर्म वीजा की प्रक्रिया में करीब एक सप्ताह का समय लगता है और राज्य के उपमुख्यमंत्री ने इस प्रक्रिया को सुगम बनाने का आश्वासन दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019