Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: छत्तीसगढ़ गौ सेवा अयोग के अध्यक्ष विश्वेश्वर पटेल से मिले चारा परिवहन संघ के पदाधिकारी...

CG News
X

CG News

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों चारा परिवहन संघ के सदस्यों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। अपनी मांगों को लेकर संघ ने हाल ही में हड़ताल भी की थी और कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और नेताओं से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।

CG News: संघ का कहना है कि जब उन्होंने सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस लेकर कुट्टी गाड़ियों से मवेशियों के लिए चारा पहुंचाने का काम दोबारा शुरू किया, तब कुछ दिनों तक पुलिस ने उन्हें परेशान नहीं किया। लेकिन अब एक बार फिर से ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ द्वारा कुट्टी गाड़ियों को रोककर अवैध वसूली की जा रही है, जिससे वाहन चालक और परिवहन व्यवसायी काफी परेशान हैं।

CG News: इसी सिलसिले में चारा परिवहन संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विश्वेश्वर पटेल से मुलाकात की और अपनी शिकायत दर्ज कराई। संघ ने मांग की है कि कुट्टी गाड़ियों को विशेष छूट दी जाए ताकि चारा परिवहन में बाधा न आए।

CG News: अध्यक्ष विश्वेश्वर पटेल ने संघ की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वे आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस से इस संबंध में बात करेंगे और जल्द से जल्द उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

file:///C:/Users/n4ce3/Downloads/New Doc 05-21-2025 14.46.pdf


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019