Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : रील का जुनून बना मौत की वजह, मोबाइल कैमरे में कैद हुआ नवविवाहिता का आखिरी पल

CG News : रील का जुनून बना मौत की वजह, मोबाइल कैमरे में कैद हुआ नवविवाहिता का आखिरी पल
X

CG News: Obsession with making reels leads to death; newlywed’s final moments captured on mobile camera.

CG News : रायगढ़। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने की चाहत ने रायगढ़ में एक नवविवाहिता की जिंदगी छीन ली। कोष्टापारा नया गंज मोहल्ले में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के वक्त महिला मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी और पूरा घटनाक्रम उसके कैमरे में कैद हो गया।

CG News : पुलिस के मुताबिक मृतका की हाल ही में शादी हुई थी और वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहती थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह किसी नाटकीय सीन की रील शूट कर रही थी। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने उसकी जान ले ली। जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो महिला सीलिंग फैन से लटकी मिली, जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।

CG News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि फोन में रिकॉर्ड वीडियो घटना के पीछे की परिस्थितियों को समझने में अहम सबूत साबित हो सकता है।

CG News : फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह पूरी तरह एक हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी मौजूद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019