Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छात्रा के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO ने शिक्षक को तत्काल किया कार्यमुक्त

CG News: Objectionable video with student goes viral, DEO immediately relieves teacher from duty
X

CG News: Objectionable video with student goes viral, DEO immediately relieves teacher from duty

CG News : सरगुजा। जिले में एक वायरल वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए आपत्तिजनक वीडियो के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संविदा शिक्षक को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है।

CG News : जानकारी के मुताबिक, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बतौली में पदस्थ शिक्षक सुरेश कुमार जायसवाल कथित तौर पर एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CG News : इस मामले की शिकायत अमित गुप्ता द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित रूप में दी गई थी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। घटना सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

CG News : जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश ओझा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक को तुरंत कार्यमुक्त कर दिया है और पूरे प्रकरण की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019