Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस नेताओं के घर CBI जांच के खिलाफ कल प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन...

CG News: पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस नेताओं के घर CBI जांच के खिलाफ कल प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन...
X

CG News: पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस नेताओं के घर CBI जांच के खिलाफ कल प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन…

CG News: रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में बुधवार को छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के घर CBI की रेड के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार, 27 मार्च को प्रदेशभर में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन करने का फैसला लिया है। इस जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी नेता शामिल होंगे।

CG News: गौरतलब है कि ED के बाद अब CBI ने महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई निवास पर दबिश दी है। इसके अलावा भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और चार IPS अधिकारियों के घरों पर भी छापेमारी की गई है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को द्वेषपूर्ण बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ 27 मार्च को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019