CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। साय ने कहा कि नवीन के नेतृत्व में भाजपा एक “अजेय शक्ति” के रूप में उभरेगी और पार्टी को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और राष्ट्रसेवा के संकल्प की मजबूत नींव मिलेगी।
CG News : नयी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में नवीन से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “उनका सशक्त संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक दृढ़ता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव भाजपा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से भाजपा का यह नवयुग राष्ट्र निर्माण की नई गाथा रचे, यही मेरी मंगलकामना है।”
CG News : इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, बोर्ड और निगम प्रमुख, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और नवीन को बधाई दी।
CG News : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह गर्व की बात है कि एक युवा नेता ने दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व संभाला है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने यह संदेश दिया है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।
CG News : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की आंतरिक प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक है और बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन मजबूत हुआ है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


